| सेवा | ज़रूरी काग़ज़ | समय |
|---|---|---|
| MCD Property Tax & SUNIYO 2.0 | पुरानी टैक्स रसीद या UPIC नंबर (अगर हो); प्रॉपर्टी के काग़ज़ — रजिस्ट्री / GPA / सेल डीड; मालिक का आधार कार्ड और मोबाइल (OTP के लिए); प्लॉट और बने हुए एरिया की जानकारी (गज़ या वर्ग मीटर), कितनी मंज़िल; किराए पर दिया हो तो उसकी जानकारी | उसी दिन (OTP मिलने पर) |
| MCD E-Mutation | रजिस्ट्री / सेल डीड की कॉपी; अब तक की प्रॉपर्टी टैक्स रसीद (UPIC); नए मालिक का आधार, PAN, फोटो; विरासत हो तो मृत्यु प्रमाणपत्र और वारिस प्रमाणपत्र / NOC; शपथ-पत्र (हम बना देते हैं) | आवेदन उसी दिन; MCD से मंज़ूरी में समय लगता है |
| Birth & Death Certificate | अस्पताल की पर्ची / डिस्चार्ज कार्ड (जन्म के लिए); अस्पताल / श्मशान की पर्ची (मृत्यु के लिए); माता-पिता या आवेदक का आधार; जन्म / मृत्यु की तारीख़ और जगह; Late registration में: शपथ-पत्र, पते का सबूत, स्कूल रिकॉर्ड आदि | रिकॉर्ड मिले तो उसी दिन; Late registration में कुछ हफ़्ते |
| SDM Certificates (e-District) | आवेदक का आधार और फोटो; दिल्ली के पते का सबूत (बिजली बिल / रेंट एग्रीमेंट / राशन कार्ड); आय का सबूत (आय प्रमाणपत्र के लिए); पिता / परिवार का जाति प्रमाणपत्र (जाति के लिए); मृत्यु प्रमाणपत्र और परिवार के सदस्यों के आधार (वारिस के लिए) | आवेदन उसी दिन; SDM से सर्टिफिकेट में 7–21 दिन |
| Rent Agreement | मालिक और किरायेदार का आधार / PAN; दोनों की पासपोर्ट फोटो; प्रॉपर्टी का पूरा पता, फ्लोर; किराया, सिक्योरिटी, शुरू होने की तारीख़; गवाह (2) का नाम-पता | उसी दिन |
| Affidavit & Legal Documents | आवेदक का आधार; जिस बात का शपथ-पत्र है उससे जुड़े काग़ज़; एग्रीमेंट में दोनों पक्षों के आधार / PAN; पूरा मामला लिखकर या बताकर | उसी दिन |
| GST, Udyam, DPCC & Licenses | मालिक का आधार (मोबाइल लिंक), PAN, फोटो; दुकान / ऑफिस का रेंट एग्रीमेंट या प्रॉपर्टी पेपर; बिजली बिल; बैंक डिटेल (कैंसिल चेक / पासबुक); टैक्स रसीद (लाइसेंस के लिए) | Udyam उसी दिन; GST 3–7 दिन; लाइसेंस विभाग के अनुसार |
| CSC Services | आवेदक का आधार (बायोमेट्रिक के लिए ख़ुद आना ज़रूरी); राशन कार्ड / आय का सबूत (योजना के अनुसार); बैंक पासबुक; मोबाइल नंबर | ज़्यादातर उसी दिन |
यह सूची आम केस के हिसाब से है। आपके केस में कुछ अलग काग़ज़ लग सकते हैं — WhatsApp पर पूछ लें: 98719 33148